मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉजिस्टिक हब बनाने की सारी विशेषताएँ मध्यप्रदेश में मौजूद हैं। हम प्रदेश को ड्रायपोर्ट के रूप में विकसित कर सकते हैं। वायु सेवाओं का विस्तार करके उद्योग की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। इस दिशा में राज्य सरकार सुनियोजित प्रयास कर रही है। सीआईआई मध्यप्रदेश भी इसके लिए एक प्रस्ताव तैयार करे। सरकार उसके आधार पर आवश्यक निर्णय लेगी।
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर उद्योग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रोत्साहित करने के लिए सीआईआई अवॉर्ड से सम्मनित किया। सीआईआई के चेयरमेन प्रवीण अग्रवाल एवं सुनील माथुर ने भी अधिवेशन को संबोधित किया।